
संगरूर (वीकेंड रिपोर्ट) Road accident in village Kapyal : गांव कप्याल से बत्रियाना जा रहे दो मोटरसाइकिल सवारों को एक वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
Road accident in village Kapyal : इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस चौकी घराचों के इंचार्ज मेहर सिंह ने बताया कि उन्हें गांव कप्याल निवासी रामपाल सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह ने दिए बयान में बताया कि उसका बेटा जसवीर सिंह उम्र 31 साल अपने दोस्त गुरध्यान सिंह पुत्र जगन सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर बत्रियाना जा रहा था, जब वे गांव से थोड़ा आगे निकले तो उनकी मोटरसाइकिल को एक वाहन ने टक्कर मार दी।

-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





