
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)– Jalandhar News : मिलाप चौक के पास निहंग बाणे में आए हमलावरों ने दुग्गल चांप की दुकान में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि आर्डर में देरी होने के कारण हमलावारों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। हैरानी की बात है कि घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर थाना स्थित है। इसके बावजूद हमलावर नंगी तलवारें लहराते हुए दिखाई दिए। मामले की जानकारी देते हुए राहुल नामक व्यक्ति ने बताया कि बीते दिन ऑर्डर में देरी होने को लेकर दुकानदार का विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर आज निहंग बाणे में आए दर्जन पर हमलावरों ने कर अपने लहराते हुए दुकान पर हमला कर दिया। निहंग बाणे में आए हमलावरों ने दुकान में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। मामले की जानकारी देते हुए दुकानदार ने बताया कि बीते तीन चार दिन पहले युवक उनकी दुकान पर चांप खाने के लिए आए थे। इस तरह ऑर्डर में देरी होने को लेकर वह उनसे बहस करने लगे। आज डीसीपी नरेश डोगरा माैके पर पहुंचे और उन्होंने कहा कि हमलावरों को जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा। अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं और प्राथमिक सूचना के मुताबिक एक व्यक्ति को पकड़ लिया जाएगा।
दोनों पक्ष में बहसबाजी के बाद मामला खत्म हो गया था। इसके बाद आज 12 से 15 नौजवान आए और दुकान पर मौजूद उसके भाइयों सहित उस पर उन्होंने हमला कर दिया। पीड़ित ने आरोप लगाए कि मारपीट के बाद उसके गले से सोने की चेन छीन कर हमलावर फरार हो गए। पीड़ित का कहना है कि घटना को अंजाम देने से पहले उसे किशनपुरा से एक व्यक्ति का फोन भी आया था। फोन पर व्यक्ति ने कहा था कि वह दुकान से साइड पर हो जाए। क्योंकि हमलावर उसकी दुकान पर घटना को अंजाम देने के लिए आ रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा पीड़ित तीनों भाइयों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जल्द आरोपियों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





