

लखनऊ (वीकैंड रिपोर्ट)– Encounter of Rapist : लखनऊ में शुक्रवार तड़के पुलिस ने ढाई वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को मुठभेड़ में मार गिराया। वह भागने की फिराक में था। इससे पहले की जिले की सीमा छोड़ता, उसका सामना पुलिस से हुआ। लखनऊ डीएसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि वारदात को 5 जून को 10 बजे अंजाम दिया गया, जिसकी शिकायत आलमबाग थाने में दर्ज हुई।
Encounter of Rapist : शिकायत मिलने के तुरंत पुलिस टीम पूरी तरह से एक्टिव हो गई और आरोपी को सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। डीएसपी के मुताबिक आरोपी की पहचान दीपक वर्मा के रूप में हुई, उसकी स्कूटी के नंबर प्लेट के जरिए पुलिस को ये जानकारी हाथ लगी। पुलिस मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल आरोपी का अस्पताल में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


