

बेंगलुरु (वीकैंड रिपोर्ट): Bangalore stampede incident: आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की जीत के बाद आयोजित विजय जुलूस में हुई भगदड़ के दो दिन बाद शुक्रवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए RCB प्रबंधन से निखिल सोजले और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी डीएनए से सुनील मैथ्यू को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार, दो और लोगों को भी इस मामले में हिरासत में लिया गया है, जिनकी भूमिका की जांच की जा रही है। चारों से गहन पूछताछ की जा रही है।
Bangalore stampede incident: पुलिस ने शुक्रवार (6 जून) को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सभी की गिरफ्तारी की। पुलिस ने गुरुवार (5 जून) को भगदड़ को लेकर RCB, इवेंट मैनेजमेंट कंपनी DNA और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) प्रशासन के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने कहा कि KSCA के अधिकारी फिलहाल फरार हैं। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पुलिस से इन प्रतिनिधियों को गिरफ्तार करने को कहा था।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


