
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)– Corona In India : देश में 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से पांच लोगों की मौत हो गई है, साथ ही सक्रिय कोविड-19 मामलों की संख्या बढ़कर 4,026 हो गई है, जिन पांच मरीजों की मौत हुई है वे केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के हैं। ये सभी मरीज पहले से ही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से पीड़ित थे। बताया जा रहा है कि कोरोना वायरस कमजोर स्वास्थ्य वाले लोगों को ज्यादा निशाना बना रहा है। इन मौतों में एक समानता यह थी कि सभी मरीजों को पहले से कोई गंभीर बीमारी थी। ये लोग पूरी तरह स्वस्थ नहीं थे, बल्कि उनकी पहले से मौजूद स्वास्थ्य समस्याओं ने उन्हें ज्यादा कमजोर बना दिया था, जिससे वायरस उन्हें ज्यादा नुकसान पहुंचा पाया।
Corona In India : एक्सपर्ट सलाह दे रहे हैं कि कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोग ज्यादा सतर्क रहे। अगर किसी को कोई पुरानी बीमारी है तो उसे अपनी पुरानी बीमारी का ध्यान रखना जरूरी है। इसके लिए रेगुलर हेल्थ चेकअप कराते रहें, चाहे कोविड का खतरा कम लगे।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


