
Crackdown on corruption: Kanungo arrested red handed taking bribe
संगरूर (वीकैंड रिपोर्ट) Punjab News : पंजाब विजिलैंस ब्यूरो ने जिला संगरूर के सब-तहसील शेरपुर में तैनात क्षेत्र कानूनगो अवतार सिंह को 25,000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया है। यहां यह खुलासा करते हुए राज्य विजिलैंस ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुलजिम कानूनगो को जिला संगरूर की तहसील धूरी के गांव मलकू पट्टी के निवासी की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया है।
शिकायतकर्ता ने विजिलैंस ब्यूरो के पास पहुंचकर बताया कि उसने अपने परिवार की कृषि योग्य भूमि को सभी कानूनी वारिसों में बांटने के लिए आवेदन दिया है। आरोप लगाया कि उक्त मुलजिम अवतार सिंह पहले ही उससे 18,000 रुपए रिश्वत के तौर पर ले चुका है और उसके आवेदन पर कार्रवाई करने के बदले 25,000 रुपए की और मांग कर रहा है।
जांच के बाद विजिलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और उक्त मुलजिम को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। विजिलेंस ब्यूरो, पटियाला रेंज ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। उसे कल अदालत में पेश किया जाएगा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





