

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Pak Spy Arrest : गुजरात पुलिस ने जालंधर पुलिस की मदद से संयुक्त ऑपरेशन में पाकिस्तानी जासूस मोहम्मद मुर्तजा अली को जालंधर के भार्गव कैंप क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। इस ऑपरेशन में पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4 मोबाइल फोन और 3 सिम कार्ड बरामद किए हैं। प्राथमिक जांच में पता चला है कि मोहम्मद मुर्तजा अली ने चैनलों पर चल रही खबरों सहित अन्य और भी की जानकारियां पिछले कुछ दिनों में ISI को मुहैया करवाई थीं।
Pak Spy Arrest : सूत्रों के अनुसार, मोहम्मद मुर्तजा अली गांधी नगर में किराए के मकान में रहता था और वहां एक आलीशान कोठी का निर्माण भी करवा रहा था। जांच में खुलासा हुआ है कि अली ने हाल ही में 25 मरले का प्लॉट खरीदा था, जिस पर डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से कोठी बनाई जा रही थी। पुलिस ने उसके बैंक खाते की जांच की तो एक महीने में 40 लाख रुपये की संदिग्ध लेन-देन का पता चला।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


