

देहरादून (वीकैंड रिपोर्ट): Helicopter crash in Uttarkashi : चारधाम यात्रा के बीच आज उत्तरकाशी जिले में हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। सात सीटर हेलिकॉप्टर गंगोत्री के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। पुलिस और प्रशासन के साथ ही आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंच गई है। टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। मौके पर पुलिस, आर्मी फोर्स, आपदा प्रबंधन QRT, टीम 108 एंबुलेंस वाहन पहुंच चुके हैं। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत एजेंसियां हरकत में आ गई हैं। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है और मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।
Helicopter crash in Uttarkashi : सीएम धामी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘उत्तरकाशी के गंगनानी के समीप हेलीकॉप्टर क्रैश में कुछ लोगों के हताहत होने का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। राहत एवं बचाव कार्य के लिए SDRF और जिला प्रशासन की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। ईश्वर हादसे में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। प्रशासन को घायलों को हर संभव सहायता पहुंचाने एवं हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


