

इस्लामाबाद (वीकैंड रिपोर्ट)-Operation Sindoor : भारत के ऑपरेशन सिंदूर में मसूद अजहर का पूरा परिवार खत्म हो गया है। पाकिस्तान मीडिया के मुताबिक, भारत ने मसूद अजहर के घर पर हमला किया है, जिसमें 14 लोगों की मौत हुई है। हालांकि इस हमले में मसूद अजहर मारा गया है या नहीं, ये साफ नहीं हो पाया है। असल में आतंकी मसूद पाकिस्तान में बैठकर लगातार भारत के खिलाफ आतंकी साजिश रचता रहा है, लेकिन अब भारत ने पहलगाम आतंकवादी हमले का बदला लेते हुए ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया और इस खास ऑपरेशन में पाकिस्तान के 9 ठिकानों पर भारतीय सेना ने एयर स्ट्राइक की है। इसी में मसूद की फैमिली का द एंड हो गया है, जल्द ही पूरी जानकारी सामने आएगी कि कौन-कौन मारा गया।
इस ऑपरेशन की वजह से पाकिस्तान पूरी तरह बैकफुट में आ गया है। कर्नल सोफिया कुरैशी ने पीसी में ऑपरेशन की पूरी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 1 बजकर 5 मिनट पर पाकिस्तान पर हमला किया गया। इस ऑपरेशन में 9 जगहों पर हमला किया गया। रात 1.05 बजे से 1.30 बजे तक ये ऑपरेशन चला। खुफिया सूचनाओं के आधार पर टारगेट पर हमला किया गया। आतंकी हमले के साजिशकर्ताओं पर हमला किया गया। पाकिस्तान और PoK दोनों जगहों पर अटैक किया गया। हमने नागरिकों को नुकसान नहीं पहुंचाया।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


