
What is the auspicious time for Holika Dahan? Pandit said that this time Bhadra’s shadow will remain
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Holi Puja Muhurat 2025 – होली का पर्व 13 मार्च को मनाया जाएगाा। जिसमें पूर्णिमा तिथि सुबह 10.35 से प्रारंभ होगी। लेकिन 10.36 पर भद्रा प्रारंभ हो जाएगी, जो रात्रि 11.31 बजे तक रहेगी। जिससे होली पर भद्रा का साया रहेगा। लिहाजा रात्रि 11.32 से 12.37 बजे तक होली पूजन व दहन का शुभ मुहूर्त है।
पंडित गोरी शंकर शर्मा ने बताया कि अबकी बार होली पर भद्रा का साया रहेगा, क्योंकि पूर्णिमा के साथ ही 13 मार्च की सुबह 10.36 भद्रा प्राारंभ हो जाएगी, जो रात्रि 11.31 बजे तक रहेगी। इस बीच भद्रा का वास पृथ्वी पर होने के कारण श्रद्धालुओं के लिए होली पूजन व दहन पर विचार करना आवश्यक है।
इसलिए रात्रि 11.32 से होली पूजन-दहन का शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएगा जो देर रात्रि 12.37 बजे तक रहेगा। इस बीच श्रद्धालु होली पूजन व दहन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवश्यक स्थिति में भद्रामुख त्याग कर भद्रापुच्छ काल में भी श्रद्धालु होलिका पूजन-दहन कर सकते हैं। भद्रापुच्छ काल रात्रि सात से 8.18 बजे तक रहेगा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





