

वाशिंगटन (वीकैंड रिपोर्ट) – International News : पाकिस्तान को आज किरकिरी का सामना करना पड़ा है। तुर्कमेनिस्तान में पाकिस्तान के राजदूत को अमेरिका में दाखिल होने नहीं दिया गया और उन्हें वापस भेज दिया गया। विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की है कि तुर्कमेनिस्तान में पाकिस्तान के राजदूत के.के अहसान वगान को अमेरिका से डिपोर्ट किया गया है। इमिग्रेशन संबंधी आपत्तियों के चलते अमेरिकी अधिकारियों ने उन्हें छोड़ने के लिए कहा।
International News : राजदूत के.के. अहसान वगान के पास वैध अमेरिकी वीजा और सभी आवश्यक दस्तावेज मौजूद थे और वह कथित तौर पर निजी दौरे पर लॉस एंजेलिस जा रहे थे, लेकिन अमेरिकी इमिग्रेशन अधिकारियों ने उन्हें एयरपोर्ट पर रोक लिया और इसके बाद उन्हें डिपोर्ट कर दिया गया। अमेरिकी राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद से डोनाल्ड ट्रंप इमिग्रेशन नियमों को लेकर काफी सख्त रुख अपनाए हुए हैं। इसी बीच तुर्कमेनिस्तान में पाकिस्तान के राजदूत को अमेरिका में प्रवेश नहीं दिया गया और उन्हें वापस भेज दिया गया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


