
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Weather Alert : होली के बाद धीरे-धीरे तगड़ी गर्मी का मौसम आने वाला है। हर साल की तरह इस बार भी हीट वेव और लू चलने की पूरी संभावना है, लेकिन उस वक्त तक लोग खुद को मौसम के अनुसार ढालने लग जाते हैं। फ्रिज में बोतलें भर दी जाती हैं और पानी के मटके भी भरने शुरू हो जाते हैं, लेकिन कभी-कभी भीषण गर्मी के बीच अचानक से मौसम परिवर्तन होता है और बारिश होनी शुरू हो जाती है, पर तपती गर्मी के बाद अचानक होने वाली बारिश भले ही कुछ देर के लिए राहत देती हो, लेकिन ये बहुत नुकसानदायक होती है। इस बार गर्मी नया रिकॉर्ड बनाने वाली है।
Weather Alert : मई में गर्मी अधिक परेशान करेगी। दिन का तापमान 50 डिग्री सेल्सियस पार कर सकता है। विभाग ने लोगों को हीट वेव से बचने के लिए सावधानी बरतने और धूप में निकलते समय आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाने की सलाह दी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने भविष्यवाणी की है कि मार्च 2025 इस साल का सबसे गर्म महीना हो सकता है। दशकों के तापमान रुझानों से यह स्पष्ट होता है कि भारतीय शहरों में लगातार गर्मी बढ़ रही है, हालांकि हर शहर में इसका प्रभाव अलग-अलग है। फरवरी 2025 पिछले 125 सालों में भारत का सबसे गर्म महीना रहा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


