
वाशिंगटन (वीकैंड रिपोर्ट)- Gold Card Visa : अमेरिका ने अमीर प्रवासियों के लिए एक नया ‘गोल्ड कार्ड’ निवेशक वीजा कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की है। यह कार्यक्रम मौजूदा EB-5 वीजा की जगह लेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इसका एलान करते हुए कहा कि आवेदकों को नागरिकता के लिए तेज़ रास्ता सुरक्षित करने के लिए $5 मिलियन का निवेश करना होगा। ओवल ऑफिस में बोलते हुए राष्ट्रपति ट्रम्प ने इस पहल को ग्रीन कार्ड का अपग्रेडेट सिस्टम करार दिया।
Gold Card Visa प्रेसिडेंट ट्रंप द्वारा शुरू किए जा रहे इस गोल्ड कार्ड वीजा के लिए 5 मिलियन डॉलर का निवेश करना होगा यानी जिनके पास इतने पैसे हैं उन्हें झट से अमेरिका का वीजा मिल जाएगा। इसे ग्रीन कार्ड विशेषाधिकार प्लस भी कहा जा रहा है ऐसा भी कहा जा रहा है कि आने वाले दो सप्ताह में यह शुरू हो सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि भविष्य में 10 लाख गोल्ड कार्ड बेचे जाएंगे। 35 साल पुराने EB-5 वीजा कार्यक्रम को बदलना इस पहल का उद्देश्य है. जिसकी शुरुआत अमेरिका द्वारा साल 1990 में विदेशी निवेशकों को प्रोत्साहित करने के लिए की गई थी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





