

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- US voted against Ukrainian resolution : रूस-यूक्रेन के सैन्य संघर्ष को लेकर संयुक्त राष्ट्र महासभा में अहम बदलाव देखने को मिला है। UN में पहली बार, अमेरिका ने यूक्रेनी प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया, जो रूस के हमले की निंदा करने और यूक्रेन से रूसी सेना की तत्काल वापसी की मांग कर रहा था। यह पहली बार था जब अमेरिका ने रूस का समर्थन किया और यूक्रेन के खिलाफ वोट किया। इस वोटिंग में अमेरिका और इजराइल का रूस के पक्ष में मतदान करना यूरोपीय देशों के खिलाफ था।
US voted against Ukrainian resolution : संयुक्त राष्ट्र महासभा में सोमवार (24 फरवरी) को यूक्रेन से रूसी सैनिकों की तत्काल वापसी का प्रस्ताव पास कर दिया गया। यूक्रेन के लिहाज से यह एक अच्छी खबर जरूर है लेकिन इस बार पास हुआ प्रस्ताव यूक्रेन को कम होते समर्थन को भी दर्शाता है। दरअसल, इस प्रस्ताव को 93 देशों का समर्थन मिला, जबकि 18 देशों ने इसका विरोध किया और 65 देशों ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया, यानी करीब 83 देश तीन साल से युद्ध झेल रहे यूक्रेन के साथ खड़े नहीं हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


