
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Services of former CM Atishi personal staff of ministers terminated: नई सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और मंत्रियों के व्यक्तिगत स्टाफ की सेवाएं खत्म दी है। इतना ही नहीं पूर्व सरकारों ने जिन अधिकारियों और कर्मचारियों को दूसरी जगह नियुक्ति किया था, अब उनको तुरंत अपने मूल विभागों में रिपोर्ट करने का आदेश दिया गया है। कई अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रतिनियुक्ति पर दूसरे बोर्ड कारपोरेशन में भेजा गया था।
Services of former CM Atishi personal staff of ministers terminated: बता दें कि लगभग हफ्ते भर पहले सभी विभागों से पूर्व सरकार की ओर से कॉन्ट्रैक्ट और व्यक्तिगत स्टाफ की जानकारी मांगी गई थी, उन्हें मूल विभाग में लौटने को कहा गया है। हाल ही में दिल्ली के मुख्य सचिव ने इसको लेकर एक नोटिस जारी किया था। इसमें जितने भी नॉन ऑफिशियल स्टाफ है उनकी लिस्ट मांगी गई थी। केजरीवाल सरकार में अलग-अलग विभागों में कई तरह के नॉन ऑफिसियल स्टाफ की नियुक्ति हुई थी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


