
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)-: New office of RSS is ready : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का दफ्तर केशव कुंज नए रूप में बनकर तैयार है। इस दफ्तर को दान में मिले 150 करोड़ रुपये से बनाया गया है। अत्याधुनिक संघ कार्यालय में सादगी का पुट भी देखने को मिलेगा तो साथ में गुजरात और राजस्थानी पुट के साथ साथ भारतीय संस्कृति का मिश्रण भी नजर आएगा।
New office of RSS is ready : नए केशव कुंज कार्यालय में 19 फ़रवरी को शिवाजी जयंती पर सरसंघचालक डॉ. मोहनराव भागवत और सर कार्यवाह मा. दत्तात्रेय होसबाले की उपस्थिति में प्रवेशोत्सव मनाया जाएगा। 5 लाख वर्ग फीट में फैले इस परिसर नें तीन 12 मंजिला टावर, 270 कारों के लिए पार्किंग की जगह, 1,300 से ज़्यादा लोगों के बैठने की क्षमता वाले तीन अत्याधुनिक ऑडिटोरियम, रिसर्च के लिए खास तौर पर डिज़ाइन किए गए क्यूबिकल वाली लाइब्रेरी, पांच बेड का अस्पताल, सुंदर लॉन और हनुमान मंदिर, जहां मिट्टी के दीयों की जगह अब बिजली के दीये आ गए हैं। ये दिल्ली के झंडेवाला में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नए बने मुख्यालय केशव कुंज की कुछ खास बातें हैं, जहां बुधवार को संगठन पूरी तरह शिफ्ट हो गया।
New office of RSS is ready : 12 मंजिला बने तीन टावरों को खास शैली में बनाया गया है। तीन टावरों में से जो बीच का टावर है वह बाहर से राजस्थानी शैली में बनाया दिखता है। यहां आपको राजस्थान की झलक दिखेगी। इसी टावर के 11वें फ्लोर पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का आवास बनाया गया है। इसके अलावा संघ के अन्य अखिल भारतीय अधिकारियों के रुकने की जगह भी इसी टावर में है। संघ मुख्यालय में एक बड़ा मैदान भी है। यहां संघ संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार की मूर्ति लगाई गई। इसी मैदान में रोजाना संघ की शाखा भी लगेगी। इसके साथ सुरक्षा के लिहाज से केशवकुंज के चारों कोनों पर सुरक्षा चौकियां बनाई गई हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


