

गाजियाबाद (वीकैंड रिपोर्ट)- FIR on Elvish Yadav : यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश यादव का नाम विवादों में घिरा हुआ नजर आता रहता है। एल्विश यादव के खिलाफ पीएफए (पीपुल्स फॉर एनिमल्स) कार्यकर्ता और रेव पार्टी केस के गवाह सौरभ गुप्ता ने एफआईआर दर्ज करवाई है। एल्विश पर गवाह को धमकाने का आरोप है।
इस मामले में गवाह और पीपल फॉर एनिमल (पीएफए) से जुड़े सौरभ गुप्ता ने आरोप लगाया कि 10 मई 2024 को एल्विश यादव और उनको सपोर्ट करने वाले कई लोग कार में सवार होकर आए। ये सब लोग राज नगर एक्सटेंशन स्थित सौरभ गुप्ता की सोसायटी में आए और उन्हें धमकाया। गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने इस बारे में नंदग्राम पुलिस से शिकायत की थी लेकिन कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई। इसके बाद उन्होंने मामला दर्ज करने की मांग करते हुए कोर्ट में अर्जी दी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


