
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)– National News : एलएंडटी (लार्सन एंड टूब्रो) के चेयरमैन एसएन सुब्रमण्यन की ओर से काम के घंटों पर की गई टिप्पणी खासी सुर्खियों में रही। अब एलएंडटी ने चेयरमैन सुब्रमण्यन का बचाव करते हुए सफाई दी है। कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए असाधारण प्रयास करने की जरूरत होती है। सुब्रमण्यन ने कर्मचारियों से बातचीत के एक वीडियो में कहा था कि उन्हें सप्ताह में 90 घंटे काम करना चाहिए और रविवार को भी छुट्टी नहीं लेनी चाहिए।
उन्होंने आगे लिखा,”घर पर छुट्टी लेने से कर्मचारियों को क्या फायदा होता है। आप घर पर बैठकर क्या करते हैं? आप अपनी पत्नी को कितनी देर तक निहार सकते हैं? पत्नियां अपने पतियों को कितनी देर तक निहार सकती हैं? ऑफिस जाओ और काम करना शुरू करो।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





