
Not a son like Ram, not a devotee like Prahlad – Navjeet Bhardwaj
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Religious News मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी नज़दीक लमांपिंड चौंक जालंधर में मां बगलामुखी जी के निमित्त निःशुल्क सामुहिक सप्ताहिक दिव्य हवन यज्ञ का आयोजन मदिंर परिसर में किया गया।
मां बगलामुखी जी के निमित्त निःशुल्क सामुहिक सप्ताहिक दिव्य हवन यज्ञ सम्पन्न
सर्व प्रथम ब्राह्मणो द्वारा मुख्य यजमानो से विधिवत वैदिक रिती अनुसार पंचोपचार पूजन, षोडशोपचार पूजन ,नवग्रह पूजन उपरांत सपरिवार हवन-यज्ञ मे आहुतियां डलवाई गई। सिद्ध मां बगलामुखी धाम के प्रेरक प्रवक्ता नवजीत भारद्वाज जी ने दिव्य हवन यज्ञ पर उपस्थित भक्तगणों को अपनी मधुर वाणी से विभोर करते हुए भगवान राम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस प्रकार प्रभु राम के जन्म होने से जब तक वे धरती पर रहे तब तक उन्होंने धर्म का पालन किया और मनुष्य का जीवन लिया है तो इंसान को हर तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं प्रभु राम तो भगवान के साक्षात् अवतार थे फिर भी उन्होंने 14 वर्ष का वनवास काटा और माता सीता साक्षात मां लक्ष्मी का अवतार थी फिर भी वे 14 वर्ष वनवास में रही।

नवजीत भारद्वाज जी ने उपस्थित संगत को एक और धार्मिक प्रसंग का अनुसरण करते हुए बताया कि हिरणाकश्यप के पुत्र होने पर भी प्रहलाद ने भगवान नारायण को अपना इष्ट माना और और सदैव भगवान नारायण की पूजा करते रहे और पिता के बार-बार डराने पर भी अपने पथ से विचलित नहीं हुए और सदैव भगवान की भक्ति करते रहे। इस वाक्य से यह साबित होता कि कि मनुष्य जन्म से नहीं कर्म से महान बनता हैं। उपस्थित भक्तजनों ने नवजीत भारद्वाज जी की मधुर वाणी हमरी बेर इतनी देर किन सखियों ने लीनो घेर इत्यादि गाए हुए भजनों और धार्मिक प्रसंगों का भरपूर आनंद लिया।

हवन-यज्ञ उपरांत विशाल लंगर भंडारे का आयोजन किया गया।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------



मां बगलामुखी जी के निमित्त निःशुल्क सामुहिक सप्ताहिक दिव्य हवन यज्ञ सम्पन्न