
मेलबर्न (वीकैंड रिपोर्ट)- Cricket News : टीम इंडिया सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में चल रहे टेस्ट मैच में फंसती जा रही है। एक तरफ उसके दूसरी पारी में धड़ाधड़ विकेट गिरते जा रहे हैं वहीं जसप्रीत बुमराह लंच के बाद मैदान पर नजर नहीं आए हैं। उन्हें सपोर्ट स्टाफ के साथ मैदान से बाहर जाते हुए देखा गया। इस दौरान वह टीम इंडिया की मैच जर्सी में भी नहीं थे. उन्होंने ट्रेनिंग किट पहना हुआ था, जिसके बाद माना जा रहा है कि जसप्रीत बुमराह किसी दिक्कत में हैं. इसके अलावा ग्राउंड के बाहर हुए एक कार में भी देखा गया। जसप्रीत बुमराह को कोई चोट लगी है और उन्हें टीम स्टाफ के साथ स्कैन के लिए भेजा गया है।
भारत के 185 रनों के आगे ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 181 रनों पर ढेर हो गया है। टीम इंडिया को 4 रनों की बढ़त मिली है। दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने भारत को अच्छी शुरुआत दी, टीम इंडिया को पहला झटका 42 के स्कोर पर लगा। स्कॉट बोलैंड ने केएल राहुल को 13 के निजी स्कोर पर क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद बोलैंड ने यशस्वी जायसवाल (22) को भी बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। बोलैंड ने 14वें ओवर में विराट कोहली (6) को अपने जाल में फंसाया। ब्यू वेबस्टर ने 16वें ओवर में शुभमन गिल (13) को आउट किया।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


