

तेल अवीव (वीकैंड रिपोर्ट)- Israeli attacks…. लेबनान में इजराइली हमलों का सिलसिला जारी है। इसी बीच दावा किया जा रहा है कि हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह के भाई हाशिम सैफिद्दीन की भी मौत हो गई है। इजराइली सेना ने बेरूत में सैफिद्दीन को निशाना बनाकर हमला किया।
Israeli attacks…. अलजजीरा के मुताबिक इजराइली सेना ने जमीन के नीचे बने बंकर पर 11 मिसाइलें दागीं। यहां पर हिजबुल्लाह के टॉप अधिकारी बैठक कर रहे थे। इसमें सैफिद्दीन के भी शामिल होने वाला था। सैफिद्दीन वहां पहुंचा था या नहीं, इसकी जानकारी नहीं मिली है। बता दें कि इजरायल पहली बार लेबनान पर हमला नहीं कर रहा है। अगर इतिहास पर नजर डालें तो इजरायली हमलों में लेबनान के हजारों लोग मौत की नींद सो चुके हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


