

मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट)- Sanjay Raut Convicts In Defamation Case : मानहानि मामले में शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत को दोषी करार दिया गया है। संजय राउत को 15 दिन की जेल और 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई है।
Sanjay Raut Convicts In Defamation Case : राउत के खिलाफ भाजपा नेता किरीट सोमैया की पत्नी मेघा सोमैया की तरफ से मानहानि मामला कोर्ट में दाखिल किया गया था। उल्लेखनीय है कि हाल ही में राउत ने बदलापुर मामले में आरोपी अक्षय शिंदे के एनकाउंटर के बाद पुलिस पर सवाल उठाए थे। उन्होंने इस एनकाउंटर को गलत बताते हुए कहा था कि इस एनकाउंटर का श्रेय लेने के लिए एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस के बीच मुकाबला चल रहा है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


