
US-Russia relations (वीकैंड रिपोर्ट): राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए टैरिफ नियमों का जवाब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निर्देश पर रशियन पोस्ट ने अमेरिका जाने वाले सामान के पार्सल शिपमेंट को 26 अगस्त से अस्थायी रूप से रोक दिया है। ऐसा 29 अगस्त से लागू होने वाले नए कस्टम ड्यूटी नियमों के विरोध में लिया गया है, इसमें 800 डॉलर तक की ड्यूटी-मुक्त छूट को खत्म कर दिया है। वहीं, रशियन पोस्ट ने अपने बयान में बोला कि अमेरिकी सीमा शुल्क की नई प्रक्रिया अस्पष्ट है, जिसके चलते हवाई शिपमेंट मुश्किल है।
Parcel delivery stopped: रुकी पार्सल की डिलीवरी
जानकारी के अनुसार अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा को शुल्क भुगतान की प्रक्रिया अभी भी स्पष्ट नहीं है, और इस कारण सभी एयरलाइन कंपनियों ने अमेरिका को सामान से भरे पार्सल की डिलीवरी रोक दी है। सूत्रों के मुताबिक, जो रूसी पोस्ट है वे इस मार्ग पर हवाई डिलीवरी करने में असमर्थ है, जिस वजह से 26 अगस्त, 2025 से अमेरिका को माल से भरे शिपमेंट की स्वीकृति अस्थायी रूप से निलंबित की जा रही है।
US-Russia relations: अमेरिका को नुकसान
आपको बता दें कि इंटरफैक्स समाचार एजेंसी ने रूसी पोस्ट के हवाले से बताया कि इससे अमेरिका को भारी नुकसान हो सकता है। आपको बता दें कि अमेरिका रूस से डाक निर्यात का सबसे बड़ा गंतव्य है, जहां 23% शिपमेंट जाता है। जैसे कि बोर्ड गेम, सौंदर्य उत्पाद, और कार पुर्जे जैसे सामान। ऐसे में रूस की डाक रोक से अमेरिकी उपभोक्ताओं को सामान की कमी, डिलीवरी में देरी, और बढ़ी हुई कीमतों का सामना करना पड़ सकता है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





