
ब्रिटेन (वीकैंड रिपोर्ट)- Ukraine War : यूक्रेन युद्ध के चलते रूस और यूरोप के बीच बढ़ते तनाव के बीच ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर का बयान चर्चा में आ गया है। म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन के दौरान उन्होंने यूरोपीय देशों को अमेरिका पर “अत्यधिक निर्भरता” समाप्त करने की सख्त चेतावनी दी और रक्षा मामलों में आत्मनिर्भर बनने की अपील की।
स्टारमर ने कहा कि अमेरिका एक महत्वपूर्ण सहयोगी है, लेकिन वॉशिंगटन की बदलती राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति अब “न्यू नॉर्मल” बन चुकी है। ऐसे में यूरोप को अपनी सुरक्षा के लिए खुद तैयार रहना होगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बदलते भू-राजनीतिक हालात में यूरोप को “हार्ड पावर” यानी सैन्य ताकत को मजबूत करना ही होगा।
‘स्लीपिंग जायंट’ है यूरोप
स्टारमर ने यूरोप को सैन्य दृष्टि से “स्लीपिंग जायंट” बताते हुए कहा कि यूरोपीय देशों की संयुक्त अर्थव्यवस्था रूस से 10 गुना बड़ी है, लेकिन रक्षा मामलों में वे बिखरे हुए हैं। उन्होंने “मजबूत यूरोपीय नाटो” की दिशा में कदम बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया, ताकि बाहरी मदद पर निर्भरता कम हो सके।
फ्रांस का समर्थन
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन ने भी स्टारमर के विचारों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि यूरोप को एक मजबूत भू-राजनीतिक शक्ति के रूप में उभरना होगा।
Ukraine War : अमेरिका-यूरोप संबंधों में तनाव
बताया जा रहा है कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा डेनमार्क से ग्रीनलैंड खरीदने के दबाव और नाटो देशों से रक्षा बजट को जीडीपी के 5% तक बढ़ाने की मांग ने अमेरिका और यूरोप के बीच तनाव को बढ़ाया है।
रूस की प्रतिक्रिया
रूस ने पश्चिमी देशों के बयानों की आलोचना करते हुए कहा है कि यूरोप में सैन्यीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। मॉस्को ने स्पष्ट किया कि उसका किसी भी देश पर हमला करने का इरादा नहीं है। बदलते वैश्विक समीकरणों के बीच यह बयान यूरोप की सुरक्षा नीति में संभावित बदलाव का संकेत माना जा रहा है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





