
टोक्यो, 19 मार्च 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Tsutomu Shibayama Death : दुनिया भर के बच्चों के पसंदीदा कार्टून डोरेमोन से जुड़े मशहूर एनीमे निर्देशक सुटॉमू शिबायामा का 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से फेफड़ों के कैंसर से जूझ रहे थे और 6 मार्च को उन्होंने अंतिम सांस ली।
उनके निधन की आधिकारिक पुष्टि जापानी एनीमेशन स्टूडियो अजिया-डो एनिमेशन वर्क्स की वेबसाइट के जरिए की गई, जहां वे सह-मालिक भी थे।
डोरेमोन को बनाया वैश्विक पहचान
सुटॉमू शिबायामा ने 20 साल से ज्यादा समय तक डोरेमोन के टीवी एनीमेशन और 22 फीचर फिल्मों का निर्देशन किया। उन्होंने नोबिता और शिज़ुका जैसे किरदारों को दुनियाभर में लोकप्रिय बनाने में अहम भूमिका निभाई।उनकी वजह से डोरेमोन सिर्फ बच्चों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि हर उम्र के लोगों का पसंदीदा शो बन गया।
Tsutomu Shibayama Death : शानदार करियर और कई हिट प्रोजेक्ट्स
शिबायामा ने अपने करियर की शुरुआत 1963 में टोई एनीमेशन से की थी। डोरेमोन के अलावा उन्होंने कई सफल प्रोजेक्ट्स पर काम किया, जिनमें शामिल हैं:निंटामा रंतारो ,चिबी मारुको-चान ,साहसी मेंढक ,तेनसाई बाकाबोन
लाइफटाइम अचीवमेंट से सम्मानित
एनीमेशन इंडस्ट्री में उनके बेहतरीन योगदान के लिए उन्हें 2012 में जापान की एजेंसी फॉर कल्चरल अफेयर्स द्वारा ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया था।उनके निधन से एनीमे इंडस्ट्री और डोरेमोन फैंस के बीच शोक की लहर है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


