
दुबई (वीकैंड रिपोर्ट)- Middle East War : मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच दुबई और अबू धाबी से धमाकों की खबर सामने आई है। अधिकारियों के मुताबिक दुबई एयरपोर्ट के पास एक ड्रोन गिरने की घटना हुई, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। प्रारंभिक रिपोर्ट्स में इस हमले के पीछे ईरान की भूमिका होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक जांच जारी है।
घटना के बाद दुबई का एयरस्पेस अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। इसके चलते दुबई से आने और जाने वाली कई उड़ानों को रोक दिया गया है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच अमीरात एयरलाइन ने घोषणा की है कि उसने दुबई से संचालित होने वाली अपनी उड़ानों को अगले आदेश तक अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि जब तक संचालन सामान्य नहीं हो जाता, तब तक एयरपोर्ट की यात्रा करने से बचें।
Middle East War : वहीं क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है क्योंकि ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने का दावा किया है। यह समुद्री मार्ग वैश्विक कच्चे तेल के व्यापार के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, जहां से दुनिया के कई देशों को बड़ी मात्रा में तेल की आपूर्ति होती है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर यह स्थिति लंबे समय तक बनी रहती है तो इसका असर अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार, हवाई यातायात और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी पड़ सकता है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


