
वॉशिंगटन/तेहरान, 8 अप्रैल 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Iran-US Ceasefire : मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिका और ईरान के बीच आखिरकार 2 हफ्तों के लिए युद्ध विराम (सीजफायर) पर सहमति बन गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने ऐलान किया कि अगर Strait of Hormuz को खोला जाता है, तो अमेरिका ईरान पर अगले दो हफ्तों तक कोई हमला नहीं करेगा।
ट्रंप ने बताया कि ईरान की ओर से 10 सूत्रीय प्रस्ताव मिला है, जिस पर अमेरिका विचार कर रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि चीन ने ईरान को बातचीत के लिए तैयार करने में अहम भूमिका निभाई है। इससे पहले ट्रंप पाकिस्तान को भी सीजफायर के प्रयासों के लिए धन्यवाद दे चुके हैं।
ईरान की शर्तें भी आईं सामने
ईरान ने भी युद्ध विराम को लेकर अपनी शर्तें रखी हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, होर्मुज़ जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों से ईरान 20 लाख डॉलर तक का शुल्क वसूल सकता है। ईरान का कहना है कि अगर उसकी शर्तों का पालन होता है और उस पर हमले बंद रहते हैं, तो वह भी 2 हफ्तों तक युद्ध विराम का पालन करेगा।
ईरान के विदेश मंत्री Abbas Araghchi ने बयान जारी कर कहा कि अमेरिका द्वारा ईरान के प्रस्ताव को वार्ता का आधार मानने के बाद यह सहमति बनी है। उन्होंने यह भी बताया कि ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने सशर्त रूप से सैन्य कार्रवाई रोकने का फैसला लिया है।
Iran-US Ceasefire : शीर्ष नेतृत्व ने दिए हमले रोकने के निर्देश
इस बीच ईरान के सर्वोच्च नेतृत्व की ओर से भी तत्काल हमले रोकने के आदेश जारी किए गए हैं। दोनों देशों के बीच यह अस्थायी सीजफायर क्षेत्र में बढ़ते तनाव को कम करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि यह युद्ध विराम अस्थायी है और आने वाले दिनों में बातचीत के नतीजे पर ही स्थायी शांति निर्भर करेगी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


