
वॉशिंगटन/तेहरान, 6 अप्रैल 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Iran US Ceasefire : मिडिल ईस्ट में जारी अमेरिका-ईरान संघर्ष अब 33वें दिन में प्रवेश कर चुका है और हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं। एक ओर अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump अपनी चेतावनियों को और कड़ा कर रहे हैं, वहीं तेहरान की ओर से भी तीखी प्रतिक्रिया सामने आ रही है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Axios ने खुलासा किया है कि अमेरिका, ईरान और क्षेत्रीय मध्यस्थों के बीच 45 दिनों के संभावित सीज़फायर पर बातचीत चल रही है। यह प्रस्ताव भविष्य में स्थायी शांति समझौते की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, इस प्रस्ताव को दो चरणों में तैयार किया गया है। पहले चरण में 45 दिनों का संघर्ष-विराम लागू करने की योजना है, जिसके दौरान स्थायी रूप से युद्ध खत्म करने पर चर्चा होगी। जरूरत पड़ने पर इस अवधि को बढ़ाया भी जा सकता है। दूसरे चरण में अंतिम शांति समझौते को अंजाम दिया जाएगा।
बताया जा रहा है कि इस बातचीत में पाकिस्तान, मिस्र और तुर्की मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे हैं। साथ ही, ट्रंप के दूत Steve Witkoff और ईरान के विदेश मंत्री Abbas Araghchi के बीच टेक्स्ट मैसेज के जरिए भी संपर्क बना हुआ है। हालांकि, अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि अब तक ईरान ने किसी भी प्रस्ताव को औपचारिक रूप से स्वीकार नहीं किया है।
Iran US Ceasefire : इस बीच, Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) ने 5 अप्रैल को Strait of Hormuz को लेकर अमेरिका और इज़रायल को सख्त चेतावनी दी है। संगठन का कहना है कि फारस की खाड़ी में नई सुरक्षा व्यवस्था बन रही है और यह अहम समुद्री मार्ग अब पहले जैसा नहीं रहेगा।
दूसरी ओर, ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर होर्मुज़ जलडमरूमध्य को खुला नहीं रखा गया, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट और पुलों को निशाना बना सकता है। इस बढ़ते तनाव का असर वैश्विक बाजारों पर भी साफ दिखाई दे रहा है, जहां कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया है, जिससे विश्व अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ रहा है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


