
कुवैत | 30 मार्च 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Iran Attack Kuwait : खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच कुवैत में एक बड़ा हमला सामने आया है। कुवैत के बिजली मंत्रालय के अनुसार, एक पावर स्टेशन पर हुए हमले में एक भारतीय कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि परिसर की एक इमारत को भारी नुकसान पहुंचा है।
मंत्रालय की प्रवक्ता इंजीनियर फातिमा अब्बास जौहर हयात ने बताया कि यह हमला एक बिजली और जल विलवणीकरण संयंत्र की सर्विस बिल्डिंग को निशाना बनाकर किया गया। उन्होंने इसे कुवैत के खिलाफ आक्रामक कार्रवाई बताया।
बताया जा रहा है कि यह घटना रविवार शाम को हुई, जब क्षेत्र में पहले से ही अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष का असर देखा जा रहा है।
कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी कि पिछले एक महीने में देश पर 307 बैलिस्टिक मिसाइलें, 2 क्रूज मिसाइलें और 616 ड्रोन हमले किए जा चुके हैं। हालांकि, सुरक्षा बलों ने बड़ी संख्या में इन हमलों को नाकाम किया है।
Iran Attack Kuwait : प्रवक्ता कर्नल सऊद अल-अतवान के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 14 बैलिस्टिक मिसाइलों और 12 ड्रोन को पहचानकर नष्ट किया गया। कुछ हमलों का निशाना कुवैती सशस्त्र बलों का एक अड्डा भी था, जहां 10 कर्मी घायल हुए और परिसर को नुकसान पहुंचा।
इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है, जबकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हालात को लेकर चिंता बढ़ गई है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


