
तेहरान/न्यूयॉर्क, 5 अप्रैल 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Bushehr Nuclear Plant Attack : ईरान ने अपने परमाणु संयंत्रों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताते हुए संयुक्त राष्ट्र को औपचारिक पत्र भेजा है। ईरान के विदेश मंत्री Abbas Araghchi ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव Antonio Guterres को लिखे पत्र में तेहरान के बुशहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर हुए हमलों को बेहद चिंताजनक बताया है।
पत्र में अराघची ने कहा कि अमेरिका और इजरायल द्वारा इस परमाणु केंद्र को निशाना बनाए जाने से रेडियोधर्मी प्रदूषण का गंभीर खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विकिरण फैलता है तो इसका असर केवल ईरान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे खाड़ी क्षेत्र के कई देशों को प्रभावित कर सकता है।
Bushehr Nuclear Plant Attack : ईरानी विदेश मंत्री ने लिखा कि बुशहर परमाणु संयंत्र के आसपास बार-बार हो रहे हमले बेहद खतरनाक स्थिति पैदा कर रहे हैं। इससे न केवल पर्यावरण को नुकसान हो सकता है, बल्कि बड़े पैमाने पर मानवीय संकट भी खड़ा हो सकता है। उन्होंने इसे “असहनीय स्थिति” करार देते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।
अराघची के अनुसार, यह ईरान का एकमात्र सक्रिय परमाणु ऊर्जा संयंत्र है और इसे अब तक चार बार निशाना बनाया जा चुका है। उन्होंने दावा किया कि यदि रेडिएशन लीक होता है तो खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) के देशों की राजधानियां भी इसकी चपेट में आ सकती हैं।
इस बीच, International Atomic Energy Agency (IAEA) ने पुष्टि की है कि ईरान ने उसे हाल ही में संयंत्र परिसर के पास एक मिसाइल गिरने की जानकारी दी है। हालांकि एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल विकिरण स्तर में किसी तरह की वृद्धि दर्ज नहीं की गई है।
Bushehr Nuclear Plant Attack : IAEA के महानिदेशक Rafael Grossi ने इस घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि परमाणु ऊर्जा संयंत्रों को कभी भी सैन्य हमलों का निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए। उन्होंने सभी पक्षों से संयम बरतने और परमाणु सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने की अपील की है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


