
इस्लामाबाद (वीकैंड रिपोर्ट) : Bomb blast in Islamabad mosque : पाकिस्तान की राजधानी Islamabad शुक्रवार को एक भीषण आतंकी हमले से दहल उठी। तारलाई इलाके में स्थित कसर-ए-खदीजतुल कुबरा मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान हुए शक्तिशाली बम धमाके ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी। शुरुआती रिपोर्ट्स और चश्मदीदों के मुताबिक, इस हमले में 50 से ज्यादा लोगों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है, जबकि 70 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हालांकि पाकिस्तान सरकार ने फिलहाल आधिकारिक तौर पर 12 मौतों की पुष्टि की है।
गेट पर रोके जाने के बाद खुद को उड़ाया
यह धमाका दोपहर करीब 1 बजे हुआ, जब मस्जिद में नमाजियों की भारी भीड़ मौजूद थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, एक आत्मघाती हमलावर मस्जिद के मुख्य हॉल में घुसने की कोशिश कर रहा था, लेकिन गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोक लिया। तलाशी के दौरान ही हमलावर ने खुद को बम से उड़ा लिया। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कई लोगों के शरीर के अंग दूर-दूर तक बिखर गए।
Bomb blast in Islamabad mosque : टीटीपी पर शक, अस्पतालों में आपातकाल
धमाके के बाद पूरे इस्लामाबाद में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। घायलों को तुरंत Pakistan Institute of Medical Sciences और सीडीए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है। इस्लामाबाद पुलिस का कहना है कि हमलावर के तार अफगानिस्तान से जुड़े हो सकते हैं और इस हमले के पीछे Tehreek-e-Taliban Pakistan (टीटीपी) का हाथ होने की आशंका है। हालांकि अब तक किसी भी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
शिया समुदाय को बनाया गया निशाना
जिस मस्जिद को निशाना बनाया गया, वह शिया समुदाय की प्रमुख मस्जिद मानी जाती है। इससे साफ है कि हमला एक विशेष समुदाय को टारगेट कर किया गया। पाकिस्तान में शिया समुदाय पहले भी कई बार आतंकी हमलों का शिकार रहा है। राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं, क्योंकि नवंबर 2025 के बाद यह इस्लामाबाद में दूसरा बड़ा आतंकी हमला है। इससे पहले इस्लामाबाद कोर्ट के बाहर हुए धमाके में 12 लोगों की मौत और 36 लोग घायल हुए थे, जिसका जिम्मेदार भी टीटीपी को माना गया था।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





