
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Tata Punch EV Facelift Launch : भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में लंबे इंतजार के बाद Tata Motors ने अपनी बहुप्रतीक्षित Tata Punch EV फेसलिफ्ट को लॉन्च कर दिया है। इस माइक्रो इलेक्ट्रिक एसयूवी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹9.69 लाख रखी गई है, जबकि टॉप वेरिएंट ₹12.59 लाख तक जाता है। खास बात यह है कि कंपनी ने ‘बैटरी-एज-ए-सर्विस’ (BaaS) मॉडल भी पेश किया है, जिसके तहत ग्राहक इसे ₹6.49 लाख की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं। इस प्लान में बैटरी के लिए ₹2.6 प्रति किलोमीटर का भुगतान करना होगा। कार एमआर (MR) और एलआर (LR) वेरिएंट में उपलब्ध है और बुकिंग ऑनलाइन व डीलरशिप दोनों माध्यमों से शुरू हो चुकी है।
प्रीमियम इंटीरियर और हाई-टेक फीचर्स
नई पंच ईवी फेसलिफ्ट को प्रीमियम लुक देने के लिए इसके डिजाइन और केबिन में बड़े बदलाव किए गए हैं। इसमें 10-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और रोशन लोगो वाला टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। कार में Apple CarPlay और Android Auto सपोर्ट, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, कूल्ड ग्लवबॉक्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स शामिल हैं। डुअल-टोन डैशबोर्ड और लेदरेट अपहोल्स्ट्री के साथ इसका केबिन काफी प्रीमियम महसूस होता है।

Tata Punch EV Facelift Launch : दमदार बैटरी और फास्ट चार्जिंग
यह कार कंपनी के ‘Acti.ev’ प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई है। इसमें दो बैटरी पैक विकल्प मिलते हैं:
-
40kWh बैटरी पैक – ARAI के अनुसार 468 किलोमीटर तक की रेंज (रियल वर्ल्ड में लगभग 355 किमी)।
-
30kWh बैटरी पैक – लगभग 365 किलोमीटर की रेंज।
चार्जिंग के लिए DC फास्ट चार्जर (CCS2), 7.2kW वॉल बॉक्स चार्जर और 3.3kW होम चार्जर जैसे विकल्प उपलब्ध हैं। DC फास्ट चार्जर से 20% से 80% तक चार्ज होने में केवल 26 मिनट लगते हैं, जबकि 15 मिनट की चार्जिंग से करीब 135 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज मिल जाती है। कंपनी बैटरी पर लाइफटाइम वारंटी भी दे रही है, जो ग्राहकों के लिए भरोसे की बड़ी बात है।

सुरक्षा में भी मजबूत
सुरक्षा के लिहाज से सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल होल्ड असिस्ट, i-TPMS और ISOFIX माउंट्स जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं। 195 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस और 1360 किलोग्राम का कर्ब वेट इसे भारतीय सड़कों के लिए उपयुक्त बनाते हैं। नई टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट न केवल स्टाइल और टेक्नोलॉजी में आगे है, बल्कि रेंज, सेफ्टी और किफायती BaaS मॉडल के साथ इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में मजबूत दावेदारी पेश करती है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


