
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Ban on OTT platform : केंद्र सरकार ने अश्लील सामग्री प्रसारित करने के आरोप में पांच ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लगा दिया है। अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई उचित प्रक्रिया का पालन करते हुए की गई है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने ‘मूडएक्सवीआईपी’, ‘कोयल प्लेप्रो’, ‘डिजी मूवीप्लेक्स’, ‘फील’ और ‘जुगनू’ नामक प्लेटफॉर्म्स पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है।
IT नियमों के तहत कार्रवाई
सरकार ने यह कदम सूचना प्रौद्योगिकी नियम, 2021 और अश्लीलता विरोधी कानूनों के तहत उठाया है। इस प्रक्रिया के तहत इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को निर्देश दिया गया है कि वे इन प्लेटफॉर्म्स तक पहुंच को अवरुद्ध करें। यह कार्रवाई सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69A के अनुरूप की गई है, जो सरकार को राष्ट्रीय सुरक्षा, सार्वजनिक व्यवस्था और शालीनता बनाए रखने के लिए ऑनलाइन सामग्री पर रोक लगाने का अधिकार देती है।
Ban on OTT platform : सार्वजनिक शालीनता और राष्ट्रीय हित का हवाला
अधिकारियों का कहना है कि इन नियमों का उद्देश्य सार्वजनिक शालीनता बनाए रखना, राष्ट्रीय हितों की रक्षा करना और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर जिम्मेदार व नैतिक आचरण सुनिश्चित करना है। सरकार की इस कार्रवाई को डिजिटल स्पेस में कंटेंट रेगुलेशन को सख्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


