
विशाखापट्टनम (वीकैंड रिपोर्ट)– Visakhapatnam Test… विशाखापट्टनम टेस्ट में टीम इंडिया की पकड़ मजबूत हो चुकी है। चौथे दिन का पहला सेशन खत्म होने तक इंग्लैंड ने 194 रन पर 6 विकेट गंवा दिए। 399 रन के टारगेट में टीम को अब भी 205 रन की जरूरत है। जबकि भारत को मुकाबला जीतने के लिए 4 विकेट चाहिए। इंग्लैंड से दूसरी पारी में लंच तक बेन स्टोक्स नॉटआउट रहे। क्रॉले 73 रन बनाकर आउट हुए।
भारत से रविचंद्रन अश्विन पारी में 3 विकेट लेने के साथ ही करियर में 499 विकेट पूरे कर चुके हैं। 1-1 विकेट अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह को भी मिला।
Visakhapatnam Test… डॉ वायएस राजशेखर स्टेडियम में शुक्रवार को भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी। पहली पारी में भारत ने 396 और इंग्लैंड ने 253 रन बनाए। दूसरी पारी में टीम इंडिया 255 रन ही बना सकी और इंग्लैंड को 399 रन का टारगेट मिला।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


