
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Suresh Raina reached the ED office : पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना आज ईडी दफ्तर पहुंचे हैं। ईडी ने उन्हें गेमिंग एप प्रोमेशन केस के मामले में समन भेजा था। अब इसी मामले में उनसे पूछताछ की जा रही है। मामला अवैध सट्टेबाजी प्लैटफॉर्मम 1xBet की जांच से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि मामले पर वो क्या बयान देंगे। इस पर सबकी नजर टिकी हुई है।
प्रवर्तन निदेशालय की तरफ से हाल ही में राजधानी दिल्ली से लेकर आर्थिक राजधानी मुंबई के अलावा हैदराबाद, जयपुर, मदुरै और सूरत में स्थित कुल 15 ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया था, जहां कई सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ था। इन प्लेटफॉर्म्स के लिए विज्ञापन के मामले में ईडी पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह और युवराज सिंह जैसे खिलाड़ियों के साथ ही सोनू सूद और उर्वशी रौतेला जैसी फिल्मी हस्तियों से पहले ही पूछताछ कर चुकी है। सुरेश रैना को बेटिंग ऐप ने पिछले ही साल दिसंबर में अपना ब्रांड एम्बेस्डर बनाया था।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





