
दुबई (वीकैंड रिपोर्ट)- Sports News : आईसीसी चैंपियंस ट्राफी के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला होगा। फाइनल मैच 9 मार्च को दुबई में होगा। कल सलामी बल्लेबाज रचिन रविंद्र और केन विलियमसन के शतक के बाद कप्तान मिचेल सैंटनर की फिरकी का जादू जमकर चला। इसकी बदौलत न्यूजीलैंड ने आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी के सेमीफाइनल में बुधवार को यहां दक्षिण अफ्रीका को 50 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मैच नौ मार्च को खेला जाएगा, जहां न्यूजीलैंड की भिड़ंत भारत से होगी।
Sports News आईसीसी ने पहले ही तय कर दिया था कि अगर भारतीय टीम फाइनल में जाएगी तो खिताबी मुकाबला दुबई में होगा और अगर टीम इंडिया फाइनल में जाने से नाकाम हो जाती है तो फिर ये लाहौर में होगा। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल का वेन्यू भी तय कर ही दिया था। अब फाइनल मुकाबला रविववार को दोपहर ढाई बजे से शुरू होगा। इससे आधे घंटे पहले यानी दो बजे टॉस के लिए भारत और न्यूजीलैंड के कप्तान मैदान में आएंगे।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





