
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)– Sports News : वेस्टइंडीज के स्टार क्रिकेटर निकोलस पूरन ने 29 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये इसकी घोषणा की। पूरन वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा टी20 खेलने वाले खिलाड़ी हैं। साथ ही इस प्रारूप में उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा रन भी बनाए हैं। पूरन ने लंबा नोट लिखकर संन्यास की घोषणा की। पूरन को क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक माना जाता है, लेकिन मैदान पर छक्के-चौके लगाने वाले पूरन की जिंदगी में भी उतार-चढ़ाव रहे।
Sports News : महज 19 साल की उम्र में उनका भयानक एक्सीडेंट हुआ, जिसके बाद ऐसा लग रहा था कि उनका करियर खत्म हो गया है, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अपनी अटूट हिम्मत और कड़ी मेहनत से उन्होंने सिर्फ मौत को मात ही नहीं दी, बल्कि क्रिकेट के मैदान पर वापसी कर असंभव को संभव किया।
बताया जा रहा है कि निकोलस पूरन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर जाने का फैसला लेते हुए कुछ दिनों पहले ही क्रिकेट वेस्टइंडीज से अनुरोध किया था। पूरन ने कहा था कि इंग्लैंड के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज के लिए उनके नाम पर विचार न करें, क्योंकि वह कुछ आराम करना चाहते थे। पूरन का संन्यास चौंकाने वाला है, क्योंकि भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 विश्व कप में अब सिर्फ आठ महीने बचे हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


