
जयपुर (वीकैंड रिपोर्ट)- FIR on Cricketer : IPL की RCB टीम के तेज गेंदबाज यश दयाल की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। उन पर एक और रेप का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता नाबालिग है और लड़की ने जयपुर के सांगानेर सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। लड़की का आरोप है कि यश ने उसे क्रिकेट में करियर बनाने का सपना दिखाया, भरोसा दिलाया और फिर लगातार दो साल तक उसका यौन शोषण किया। आरोप बेहद संगीन हैं—क्योंकि जब पहली बार रेप हुआ, लड़की नाबालिग थी।
दरअसल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेलने वाले क्रिकेटर यश दयाल के खिलाफ एक महिला का कथित तौर पर यौन शोषण करने के आरोप में जुलाई में एफआईआर दर्ज की गई थी। यह FIR गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने में दर्ज की गई। युवती ने क्रिकेटर पर शादी का झांसा देकर आर्थिक, मानसिक और शारीरिक शोषण का आरोप लगाया था।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


