
दुबई (वीकैंड रिपोर्ट)- Cricket News : टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर आईसीसी चैंपियंस ट्राफी जीत ली है। भारत को खिताब जीतने पर करीब 20 करोड़ रुपए मिले हैं। ये 2.24 मिलियन डॉलर होंगे। वहीं न्यूजीलैंड को फाइनल में हारने के बावजूद मोटी रकम मिली है। उसे 1.12 मिलियन डॉलर की प्राइज मनी मिली है। अगर इसे भारतीय मुद्रा में देखें तो करीब 9.74 करोड़ रुपए होंगे। आईसीसी ने सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों को भी प्राइज मनी दी है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को और न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को सेमीफाइनल में हराया था। इन दोनों टीमों को एक समान राशि मिली है। ऑस्ट्रेलिया को 4.87 करोड़ रुपए मिले हैं। वहीं दक्षिण अफ्रीका को भी इतनी ही प्राइज मनी मिली है।
Cricket News : चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में किसे मिला कौन सा अवॉर्ड
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट – रचिन रविंद्र
प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड – रोहित शर्मा
गोल्डन बॉल अवॉर्ड – मैट हेनरी
गोल्डन बैट अवॉर्ड – रचिन रविंद्र
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


