
दुबई (वीकैंड रिपोर्ट) – Cricket News : कल दुबई में ICC चैंपिंयस टूर्नामेंट का फाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। टीम इंडिया लगातार तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची है। टीम ने 2013 में खिताब जीता, लेकिन 2017 में पाकिस्तान के खिलाफ हार मिली। अब रोहित की कप्तानी में टीम के पास 12 साल बाद इस ICC खिताब को जीतने का मौका है।
Cricket News : रोहित शर्मा ने 2 टी-20 वर्ल्ड कप, 1 वनडे वर्ल्ड कप, 1 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और 1 चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की कप्तानी की। इन 5 ICC टूर्नामेंट में भारत ने 30 मैच खेले, 26 जीते और महज 4 में टीम को हार मिली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच जिस पिच पर फाइनल मुकाबला खेला जाएगा वो वही पिच है जिसका इस्तेमाल भारत और पाकिस्तान के मैच के लिए किया गया था। वो विकेट काफी स्लो था और उम्मीद यही है कि फाइनल मुकाबले में एक बार फिर से स्लो विकेट देखने को मिल सकता है। जिसपर बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा मिलेगा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


