
दुबई (वीकैंड रिपोर्ट)- Cricket News : 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का मेजबान पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो गया है। बांग्लादेश के खिलाफ न्यूजीलैंड की जीत से मेजबान पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गया। पाकिस्तान को टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। इसके बाद दूसरे मैच में भारत ने भी उसे हरा दिया। इसके बाद पाक टीम की उम्मीदें बांग्लादेश से थीं, लेकिन बांग्लादेश की टीम आज न्यूजीलैंड से हार गई। इसके साथ ही पाकिस्तान और बांग्लादेश टूर्नामेंट से बाहर हो गए।
Cricket News : न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को रावलपिंडी में 5 विकेट से मात दी। बांग्लादेश को 5 विकेट से पराजित करते हुए कीवी टीम ने पाकिस्तान में लगातार सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाली टीमों में अपना नाम शामिल करा लिया। इस लिस्ट में भारतीय टीम 7 जीत के साथ नम्बर एक पर है। उसके बाद श्रीलंका और न्यूजीलैंड 6-6 जीत के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


