
दुबई (वीकैंड रिपोर्ट)– Cricket News : चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हरा दिया है। भारत की जीत के हीरो विराट कोहली रहे। उन्होंने 111 गेंद में 100 रन की नाबाद पारी खेली। विराट पुराने रंग में नजर आए। वनडे क्रिकेट में विराट कोहली ने सबसे तेज 14000 रन की स्क्रिप्ट अपनी 287वीं इनिंग में लिखी। इस रिकॉर्ड पर भी पहले सचिन तेंदुलकर का नाम था, जिन्होंने अपने वनडे करियर की 350वीं इनिंग में 14000 रन बनाए थे। मगर विराट कोहली ने 63 पारियां कम खेलकर सचिन तेंदुलकर से रिकॉर्ड को छीन लिया।
Cricket News : उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ कुछ शानदार कवर ड्राइव लगाए। अब मैच के बाद उन्होंने कवर ड्राइव को लेकर अपने प्यार को जाहिर किया है। बीसीसीआई ने विराट का यह वीडियो साझा किया है। बीसीसीआई द्वारा साझा किए गए वीडियो में विराट कवर ड्राइव की तैयारी करते दिख रहे हैं। वह कहते हैं, ‘यह शॉट पिछले कुछ वर्षों में मेरी कमजोरी रही है। मैंने पिछले कुछ वर्षों में इस शॉट पर खूब रन भी बटोरे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में मैंने अपने शॉट्स पर भरोसा जताया।
शुरुआत में जो मैंने जो कुछ रन बटोरे वह कवर ड्राइव पर थे। मैं यही सोच रहा था कि इसे जारी रहने देता हूं और थोड़ा जोखिम उठाते हुए अपने शॉट्स को खेलना जारी रखता हूं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


