
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट)- BCCI will stop age fraud : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड उम्र में धोखाधड़ी को रोकने के लिए एक बाहरी एजेंसी को नियुक्त करेगा, जो खिलाड़ियों की योग्यता के सत्यापन की जांच करेगी। इसके लिए RPF (रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल) जारी किया गया है, जिसमें बड़ी और जानी मानी कंपनियों को बोली लगाने के लिए आमंत्रित किया गया है। बीसीसीआई ने बोली लगाने वाली कंपनियों या एजेंसियों के लिए कुछ शर्तें भी रखी हैं, जैसे इनके पास फर्मों को सत्यापन सेवाएं देने का कम से कम 3 साल का अनुभव हो।
भारत में नेटवर्क या सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भौतिक और डिजिटल दोनों तरह से सत्यापन करने की क्षमता होनी चाहिए। बीसीसीआई द्वारा इस कदम को उठाए जाने की मंशा पूरी तरह से साफ नहीं है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि ये फैसला उन मामलों की वजह से लिया गया है, जिनमें कुछ खिलाड़ियों द्वारा जमा करवाए गए दस्तावेजों में गड़बड़ी पाई गई है। एजेंसी नियुक्त होने से कोई भी बड़ी उम्र का खिलाड़ी सिस्टम को धोखा नहीं दे पाएगा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





