
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Asia Cup Hockey Tournament : 29 अगस्त से एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट शुरू हो रहा है। पाकिस्तान इस एशिया कप से बाहर हो गया है। ओमान ने भी अपना नाम वापस ले लिया है। ऐसे में बांग्लादेश और कजाकिस्तान को मौका दिया गया था। इससे पहले मीडिया रिपोर्ट में पाकिस्तान के इस टूर्नामेंट से हटने की बातें कही जा रही थीं।
गौरतलब हो कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव बढ़ने के चलते पाकिस्तान की एशिया कप में भागीदारी पर पहले से ही संदेह था। उस आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान में आतंकी ढांचे को ध्वस्त करने के लिए ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया। इसी के बाद PHF ने टूर्नामेंट को भारत से बाहर किसी अन्य स्थल पर शिफ्ट करने का सुझाव दिया था।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


