
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Today is the second Navratri : आज शारदीय नवरात्र का दूसरा दिन है। मां के भक्त आज मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना कर रहे हैं। मां ब्रह्मचारिणी सफेद साड़ी धारण करती हैं और उनके दाएं हाथ में माला और बाएं हाथ में कमंडल है। मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करने से व्यक्ति को आदि और व्याधि रोगों से मुक्ति मिलती है। मां के इस स्वरूप की पूजा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और आलस्य, अंहकार, लोभ, असत्य, स्वार्थ व ईर्ष्या जैसी दुष्प्रवृत्तियां दूर होती हैं।
भोग के रूप में मां को मीठे पकवान अर्पित करना विशेष फलदायी माना गया है। खासतौर पर दूध, मिश्री से बनी मिठाइयां या पंचामृत का भोग लगाने से मां प्रसन्न होती हैं और भक्त की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। नवरात्रि के दूसरे दिन का शुभ रंग गुलाबी है। गुलाबी रंग प्रेम, सादगी और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। इस दिन गुलाबी रंग के वस्त्र पहनकर पूजा करना शुभ माना जाता है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





