
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) – कल से सावन माह शुरू हो रहा है और शिवभक्त भगवान शिव की आराधना में डूबने को तैयार हैं। आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा 11 जुलाई को तड़के 2 बजकर 6 मिनट तक है। ऐसे में श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तड़के 2 बजकर 6 मिनट से आरंभ हो रही है। ऐसे में सावन मास 11 जुलाई से आरंभ हो रहा है। 2025 में सावन का पहला सोमवार 14 जुलाई को पड़ेगा। यह दिन विशेष रूप से भगवान शिव को समर्पित होता है और इसी दिन भक्त उपवास रखकर शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र और अन्य पूजा सामग्री अर्पित करते हैं।
सावन सोमवार 2025 की तिथियां
पहला सावन सोमवार- 14 जुलाई 2025
दूसरा सावन सोमवार- 21 जुलाई 2025
तीसरा सावन सोमवार- 28 जुलाई 2025
चौथा सावन सोमवार- 4 अगस्त 2025
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


