
If you call, God hears everyone’s call – Navjeet Bhardwaj
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Religious News : मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी नज़दीक लमांपिंड चौंक जालंधर में मां बगलामुखी जी के निमित्त सप्ताहिक दिव्य हवन यज्ञ का आयोजन मदिंर परिसर में सम्पन्न हुआ।सर्व प्रथम ब्राह्मणों द्वारा मुख्य यजमान सुभाष डोगरा से विधिवत वैदिक रिती अनुसार पंचोपचार पूजन, षोडशोपचार पूजन, नवग्रह पूजन उपरांत हवन-यज्ञ में आहुतियां डलवाई गई।
मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी नज़दीक लमांपिंड चौंक जालंधर में दिव्य हवन यज्ञ सम्पन्न


दोनों को ही समय रहते सहारा मिला। एक की लाज बच गई, दूसरे के प्राण। जीवात्मा की स्थिति भी ऐसी ही है। उसका संकट इनसे किसी प्रकार कम नहीं है। ईश्वर की शरण में आकर ही भक्तों को संकटों से मुक्ति मिलती है। जीव की करुण पुकार जब तक ईश्वर तक नहीं पहुंचती तब तक कृपा नहीं होती। भगवान भक्तों की पुकार सुनते हैं अंतर सिर्फ इतना है कि आप उसे हक से पुकार रहे हैं या नहीं।

नवजीत भारद्वाज जी ने कहा कि अगर तुम चाहते हो परमात्मा तुम्हारी आवाज सुने तो हृदय की गहराइयों से उसे बुलाना होगा। तुम जितनी तड़प से पुकारोगे, उतनी ही जल्दी उसका जवाब आ जाएगा।
इसीलिए कहा है कि
तूने पुकारा नहीं, वह आया नहीं।
तूने चाहा नहीं, वह मिला भी नहीं।।*
कभी भी दोष मत देना कि भगवान हमारी सुनता नहीं है। सच तो यह है कि तुम्हें सुनाना नहीं आता। जिसके हृदय से सिर्फ प्रार्थना ही निकलती है, जिसके कदम इस प्रेम की, भक्ति की, समर्पण की डगर पर पड़ जाते हैं। उनके ऊपर सहज ही प्रभु-कृपा होने लग जाती है। इसीलिए अपने भीतर प्रभु-प्रेम की, प्रभु की विरह की आग को जलाए रखो। प्रभु को सरेंडर करना बहुत जरूरी है। अर्जुन ने भी श्रीकृष्ण के आगे समर्पण किया तभी उन्हें गीता का ज्ञान मिला।

हवन-यज्ञ उपरांत विशाल लंगर भंडारे का आयोजन किया गया।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





