
धर्म डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट)- Ravi Pradosh Vrat 2026 : मार्च महीने की शुरुआत भगवान शिव के प्रिय दिन रवि प्रदोष व्रत के साथ हो रही है, जिससे इस दिन का धार्मिक महत्व और भी बढ़ जाता है। मान्यता है कि प्रदोष व्रत रखने से व्यक्ति को पिछले पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। 1 मार्च, रविवार का दिन भद्रा से मुक्त रहेगा, इसलिए इसे नए कार्यों की शुरुआत के लिए शुभ माना जा रहा है। इस दिन त्रयोदशी तिथि शाम 7 बजकर 09 मिनट तक रहेगी, जिसके बाद चतुर्दशी तिथि प्रारंभ हो जाएगी।
यह भी पढ़ें : Lunar Eclipse 2026 : 3 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानिए भारत में दिखेगा ‘ब्लड मून’
शुभ मुहूर्त की बात करें तो ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 08 मिनट से 5 बजकर 57 मिनट तक रहेगा, जबकि विजय मुहूर्त सुबह 5 बजकर 33 मिनट से 6 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से 12 बजकर 58 मिनट तक रहेगा और गोधूलि मुहूर्त शाम 6 बजकर 19 मिनट से 6 बजकर 44 मिनट तक रहेगा। अमृत काल सुबह 6 बजकर 18 मिनट से शुरू होकर 2 मार्च की सुबह 7 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। खास बात यह है कि इस दिन रवि पुष्य योग भी सुबह 6 बजकर 47 मिनट से 8 बजकर 34 मिनट तक रहेगा, जिसे अत्यंत शुभ माना जाता है।
यह भी पढ़ें : Holi 2026 : इस बार अलग अंदाज़ में मनेगी होली: पहले होलिका दहन, फिर रंगोत्सव; जानें शुभ मुहूर्त और ग्रहण का असर
Ravi Pradosh Vrat 2026 : अशुभ मुहूर्तों में राहुकाल शाम 4 बजकर 55 मिनट से 6 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। गुलिक काल दोपहर 3 बजकर 28 मिनट से 4 बजकर 55 मिनट तक, यमगण्ड काल दोपहर 12 बजकर 34 मिनट से 2 बजकर 01 मिनट तक और दुर्मुहूर्त शाम 4 बजकर 49 मिनट से 5 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। वर्ज्य मुहूर्त रात 8 बजकर 59 मिनट से 10 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। सूर्योदय सुबह 6 बजकर 47 मिनट पर होगा और सूर्यास्त शाम 6 बजकर 22 मिनट पर, जबकि चंद्रोदय शाम 4 बजकर 17 मिनट पर होगा। रविवार के दिन दिशाशूल पश्चिम दिशा में रहेगा, इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


