
मेष: आज का दिन आपके लिए अधिक महत्वपूर्ण होगा। जिससे आप अपने कामों को समय से करने में लगे होंगे। काम में तत्परता के साथ सेहत का पूरा ध्यान होगा। चेहरे में रौनक होगी। आप पत्नी व बच्चों के रूचि के अनुसार कुछ वस्तुओं को खरीदने में लगे होंगे। किन्तु विरोधियों से परेशान होंगे। वृषभ: आज का दिन आपको जहां कार्यालय के कामों में अधिक भाग-दौड़ देने वाला हेागा। वहीं कुछ लोगों से सम्पर्क का लाभ होगा। आज आपको कई कामों में अधिक धन व्यय करना होगा। जिसे आप निजी चिंता का विषय मान लेगे। परिणामत: आपको कुछ मनासिक व शरीरिक कष्ट होंगे। जिससे उपचार लेना होगा। मिथुन: आज आप अपने कार्यों को अर्थ लाभ में परिवर्तित करने में लगे होंगे। परिणामत: आपके कई प्रयास सफल होंगे। जिससे आपके हौसले बुलंद होंगे। स्वास्थ्य ज्यादा अच्छा नहीं होगा। जिससे आपको कुछ दवाओं का सेवन करना होगा। किन्तु बेटे व बिटिया की प्रगति से आप खुश होंगे। निजी संबंध अच्छे होंगे। कर्क: आज का दिन जहां आपके स्वास्थ्य को सुखद रखने वाला होगा। वहीं काम के क्षेत्रों में भी बढ़त देने वाला होगा। जिससे आप अपने उत्पादन व विक्रय लक्ष्य के करीब होंगे। आज किसी भवन व वाहन से लाभ प्राप्त कर लेंगे। जिससे आपके हौसले और बढ़े हुए होंगे। आज संतान पक्ष की उन्नति को लेकर परेशान होंगे। सिंह: आज आप अपने काम-काजी प्रगति का विवरण संबंधित अधिकारियों को देकर आगे की कार्य योजनाओं को पूरा करने के लिए सक्रिय होंगे। यदि आप अध्ययनरत हैं, तो आज आपको संबंधित क्षेत्रों में तेजी से आगे बढऩे के अवसर होंगे। हालांकि इसके लिए आपको पहले से अधिक सक्रिय होना होगा। किन्तु माता के प्रति चिंता होगी। कन्या: आज का दिन आपको इधर-उधर के कामों को पूरा करने के अवसर देने वाला होगा। जिससे आपके पिछड़ रहे छोटे किन्तु जरूरी काम पूरे होंगे। आप एक लंबे अंतरान्त के बाद परिवार के लोगों से मिलने के अवसर प्राप्त कर लेंगे। प्रेम संबंधों में साथी के साथ विवादों की स्थिति होगी। आज सेहत में गुप्तांगों की पीड़ाएं होंगी। तुला: आज का दिन आपके लिए कई मायनों में फायदेमंद होगा। परिणामत: आप अच्छे स्वास्थ्य के मालिक बने होंगे। आपकी नियमित दिनचर्या की तरफ रुचि बनी हुई होगी। व्यवसाय के मामलों में आज आपको अच्छी स्थिति प्राप्त होगी। पत्नी व बच्चे आप से सहमत होंगे। किन्तु कामों के चलते आप भोजन व आराम समय से नहीं कर पाएंगे। वृश्चिक: आज आप काम-काजी जीवन में बढ़त बनाने के लिए पहले से तैयार होंगे। आज आपको सुन्दर वस्त्राभूषणों का लाभ होगा। धन निवेश व विदेश के मामलों में आपको बढ़त होगी। किन्तु आज आपको आय कम किन्तु पैसे अधिक खर्च करने होंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ज्यादा अच्छा नहीं होगा। धनु: आज आपके ग्रह शुभ व सकारात्मक हो चले हैं। जिससे आपके जीवन स्तर में और सुधार की स्थिति होगी। आज काम के साथ-साथ मनोरंजन की तरफ आपका रूख होगा। कला व संगीत के क्षेत्रों में अधिक अच्छे प्रदर्शन की क्षमता होगी। आज संतान पक्ष की तरफ से आपको कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा। मकर: आज आपकी ग्रहीय स्थिति शुभ व सकारात्मक हो चली है। जिससे आपको काम-काजी जीवन में अच्छी स्थिति प्राप्त होगी। आज स्वास्थ्य में अच्छी स्थिति होने से आपके हौसले बुलंद होंगे। नौकरी के क्षेत्रों में आपकी क्षमताओं को देखते हुए अधिकारों को विस्तारित करने पर विचार होगा। किसी ज्येष्ठ से तनाव होंगे। कुम्भ: आज आप अपने अर्थ लाभ हो बढ़ाने की रूपरेखा तैयार करने में लगे होंगे। किन्तु साधनों के आभाव के चलते आज ज्यादा प्रगति नहीं होगी। हालांकि आपके प्रयास बेकार नहीं होंगे। समाजिक जीवन में ख्याति होगी। परिवार के लोगों के साथ आप पहले से अधिक उदार होगे। प्रेम संबंधों में बातों ही बातों में साथी से तनाव होंगे। मीन: आज आप अपने कामों को और गति देने के लिए अधिक सक्रिय होंगे। धन निवेश व विदेश मामलों में आज लाभ की स्थिति होगी। हालांकि खर्च को लेकर आप कुछ परेशान होंगे। प्रेम संबंधों में साथी की कुछ बातों से आप असहमत होंगे। जिससे विवाद की स्थिति होगी। आप इसे निजी समस्या बनाकर मन से दुखी होंगे।]]>
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------




