

कानपुर (वीकैंड रिपोर्ट): हावड़ा से नई दिल्ली जा रही 12303 पूर्वा एक्सप्रेस शुक्रवार देर रात हादसे का शिकार हो गई। कानपुर से करीब 15 किलोमीटर दूर रात 12 बजकर 50 मिनट पर रूमा गांव के पास यह ट्रेन पटरी से उतर गई। हादसे में पूर्वा एक्सप्रेस के 12 कोच पटरी से उतर गए, जबकि उनमें से 4 कोच पूरी तरह पलट गए। इस ट्रेन दुर्घटना में 28 यात्रियों के घायल होने की बात सामने आ रही है। हादसे की वजह से 11 ट्रेनों को रद्द किया गया है और कई ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। रेलवे का कहना है कि जांच के बाद हादसे की वजह पता चलेगी। इस बीच कानपुर सेंट्रल से एक स्पेशल ट्रेन के जरिए करीब 900 यात्रियों को नई दिल्ली के लिए भेजा गया है। रेलवे का कहना है कि एक भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है। इस बीच रेलवे ने कुछ हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। इसके साथ ही डाउन लाइन पर ट्रेनों का आवागमन सुबह सवा छह बजे शुरू हो गया। सुबह 9 बजकर 5 मिनट पर पहली यात्री ट्रेन विक्रमशिला एक्सप्रेस डाउन लाइन से निकाली गई।]]>
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------

